पढ़ना और लिखना सिखाने की यह पुस्तक सहज, स्वाभाविक, सरल, मनोरंजक, बच्चों के सीखने के प्रति आतुरता व तत्परता की अवधारणा व सकंल्पना पर आधारित है। बच्चों में स्वभाव से अच्छा निरीक्षण होता है| यह निरीक्षण सीखने का आधार है| खेल-खेल में सीखने की उत्कंठा के भीतर की जिज्ञासा बढ़े, इस उद्देश्य से बच्चे की आयु और अनुभव पर आधारित क्रमबद्ध पाठ्य सामग्री दी गई है। जिससे प्रत्येक चरण में समझ और कौशल का विकास होता है। पुस्तक की भाषा सरल प्रवाहशील है। छोटे सरल वाक्यों से प्रारम्भ करते हुए उन्हें आगे बढ़ाया गया है। शब्द-ज्ञान में एक लय लाने की प्रक्रिया दी गई है। इनसे बच्चा शब्दों के ज्ञान और सर॑चेना के प्रति आकर्षित होने लगता है। विचारों, निरीक्षण और अनुभव के प्रेषण के लिए चित्रों और दृश्यों का अधिकतम उपयोग किया गया है। अवधारणाओं/संकल्पनाओं को समझाने के लिए इन्द्रिय ज्ञान पर आधारित संवेदनशीलता का उपयोग किया गया है।
पाठ्यसामग्री का चुनाव इस प्रकार किया गया है कि यह बच्चों में आत्मविश्वास का संचार करती है, अच्छे व्यवहार और शिष्टाचार की प्रेरणा देती है। उनमें बातचीत-करु्ेः की योग्यता का विकास करती है। उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक और सहनशील बनाती है। स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करती है और नैतिक मूल्यों को विकसित करती है। है.
This book Useful for Primary Students.