विदेश में पढ़ना है तो करें PTE की तैयारी, जानें डीटेल में
जाने क्या है PTE - पीटीई (PTE) का फुल फॉर्म Pearson Test of English है। विदेश में पढ़ने या बसने की चाहत रखने वाले हर इंटरनैशनल स्टूडेंट को पीटीई (PTE) नाम का टेस्ट देना होता है।
क्या है PTE एग्जाम पैटर्न - पीटीई (PTE) पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड टेस्ट है। तीन घंटे लंबे टेस्ट के दौरान रोजाना के इस्तेमाल में आने वाली इंग्लिश का टेस्ट लिया जाता है। इसमें छात्रों की बोलने और समझने की योग्यता परखी जाती है।
पीटीई एग्जाम फीस - पीटीई एग्जाम की स्टैंडर्ड फीस 11,271 रुपये और 18 फीसदी जीएसटी है। जीएसटी के साथ कुल 13,300 रुपये देना होगा।
पीटीई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएंगे और Create your account पर क्लिक करें और पासपोर्ट के मुताबिक अपनी पर्सनल डीटेल डालें।
अपने लोकेशन के मुताबिक, अपना मनपसंद टेस्ट सेंटर चुनें। उसके बाद उपयुक्त तारीख और समय चुनें, अपना लोकेशन, डेट और टाइम कन्फर्म करने के बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे।
अगले स्टेप में भुगतान करें, आपकी बुकिंग पूरी होने पर आपको एक मेल आएगा जिसमें टेस्ट सेंटर के स्थान का उल्लेख होगा।
योग्यता - आपको पीटीई ऐकडेमिक टेस्ट देने के लिए आपकी उम्र कम से कम 16 साल होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र 16 साल से कम है तो पहले पैरंट्स या गार्जियन की लिखित मंजूरी लेनी होगी।
Download Best Higher Education Books, Study Notes & More..