सामान्‍य ज्ञान इंप्रूव करने लिए फॉलो करें ये टिप्‍स 

रोजाना पढ़ें न्यूज पेपर

आपको एक अच्छा न्यूज पेपर चुनना चाहिए और रोजाना 1 घंटे पढ़ना चाहिए। हर दिन न्यूज पेपर पढ़ने की आदत आपके जनरल नॉलेज को मजबूत करेगी। 

अच्छी नॉलेज वाली बुक पढ़ें

किताबें ज्ञान का सबसे अच्छा सोर्स हैं। आप किताबें पढ़ कर आसानी से अधिक से अधिक जनरल नॉलेज और अवेयरनेस बढ़ा सकते हैं। बुक्स स्टोर में हजारों  की किताबें मिल जाती हैं आप यहां से अपनी पसंद में से कोई भी चुन सकते हैं और उसे पढ़ना शुरू कर सकते हैं। 

इंटरनेट का सहारा लें:

समय-समय पर घटनाओं की नॉलेज हासिल करने के लिए न्यूज़ पेपर और मैगज़ीन पहला सोर्स हैं, लेकिन इंटरनेट के जरिए आप ऐतिहासिक जीके और करंट अफेयर्स जैसी सभी प्रकार की जानकारी पा सकते हैं। 

क्विज और जीके गेम्स में भाग लें

आपको कम से कम हर महीने एक जीके टेस्ट जरूर देना चाहिए। कई क्विज और जीके गेम्स फार्मेट में भी उपलब्ध हैं, इनमें शामिल होना बहुत ही इंटरेस्टिंग होता है। 

डॉक्यूमेंट्री देखें

आज के समय में बहुत ही जरूरी टॉपिक्स पर बड़े ही इंटरेस्टिंग तरीके से डॉक्यूमेंट्रीज बनाई जाती हैं। ये डॉक्यूमेंट्री नॉलेज का खजाना होती है। बहुत ही मनोरंजक तरीके से इसके माध्यम से आप अपनी नॉलेज को बढ़ा सकते हैं। 

लिखना जरूरी

किसी भी विषय पर लिखना ज्ञान का विस्तार करने का एक शानदार तरीका रहा है। किसी टॉपिक पर लेख लिखना शुरू करने से पहले उसपर research करें, उसके बारे में समझें। ऐसा करने से आपकी नॉलेज बढ़ती है। 

जीके बुक पढ़ें

पढ़ना आपके ज्ञान का विस्तार करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। किताबें ज्ञान का सबसे अच्छा स्रोत हैं। आपको विभिन्न विषयों पर बड़ी संख्या में नॉन फिक्शन पुस्तकें पढ़नी चाहिए। क्लासिक्स बुक्स भी पढ़ें क्योंकि साहित्य पर प्रश्न बहुत आम हैं आप किताबें पढ़ कर आसानी से अधिक से अधिक सामान्य ज्ञान और जागरूकता बढ़ा सकते हैं। 

हर दिन अंग्रेजी समाचार सुनें

हर दिन कम से कम आधा घंटा अग्रेजी समाचार सुनें। हर दिन अंग्रेजी न्यूज सुनने से आपके जीके में सुधार होगा। साथ ही वर्ड पावर भी बढ़ेगी। अप वर्ड को ज्यादा सटीक तरीके से बोल पाने में सक्षम होंगे। साथ ही इससे आपकी याददाश्त में भी सुधार होगा। 

Download General Knowledge books, Study Notes & More...