प्रतियोगी एग्जाम्स के लिए जरुरी है जीके इम्प्रूवमेंट -
जनरल नॉलेज और सामान्य जागरूकता आजकल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 80 पर्सेंट प्रतियोगी एग्जाम्स में जीके के पेपर होते हैं और अपने जीके में सुधार किए बिना आप इसमें पास नहीं हो सकते हैं।
न्यूजपेपर रोज पढ़ें -
हर दिन जीके न्यूज पेपर पढ़ने की आदत आपके जनरल नॉलेज में पकड़ मजबूत करेगी। सामान्य जागरूकता के साथ कंपीटिशन में आपको भीड़ से अलग करेगी।
जीके की किताबें पढ़ें -
पढ़ना आपके नॉलेज को बढ़ाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। किताबें नॉलेज का सबसे अच्छा स्रोत हैं। आपको विभिन्न सब्जेक्ट्स पर बड़ी संख्या में नॉन फिक्शन पुस्तकें पढ़नी चाहिए।
क्लासिक्स किताबें भी पढ़ें -
साहित्य पर प्रश्न बहुत आम हैं आप किताबें पढ़ कर आसानी से अधिक से अधिक जनरल नॉलेज और जागरूकता बढ़ा सकते हैं। लाइब्रेरी या दुकानों में हजारों जीके किताबें मिल जाती हैं आप यहां से अपनी पसंद में से कोई भी चुन सकते हैं।
इंग्लिश न्यूज सुनें -
हर दिन कम से कम आधा घंटा इंग्लिश न्यूज सुनें। हर दिन न्यूज न्यूज सुनने से आपके जीके में सुधार होगा। साथ ही इंग्लिश की वर्ड पावर भी बढ़ेगी इसके साथ ही आप वर्ड को ज्यादा सटीक तरीके से बोल पाने में सक्षम होंगे।
वेब सर्फिंग -
वेब के जरिए आप ऐतिहासिक जीके और करंट अफेयर्स जैसे सभी प्रकार के जीके पा सकते हैं, इसलिए यह एक सबसे अच्छे स्रोत में से एक है। इसलिए आपको नॉलेज पाने के लिए वेब पर सर्फिंग करना चाहिए।
क्विज़ और जीके गेम्स में भाग लें -
सामाचार पत्रों या वेब के जरिए आपको कम से कम हर महीने एक जीके टेस्ट जरूर देना चाहिए। कई क्विज और जीके गेम्स फार्मेट में भी उपलब्ध हैं इनमें शामिल होना बहुत ही इंट्रेस्टिंग होता है जिसमें आप खेल-खेल में सीखते और याद करते हैं।
डॉक्यूमेंट्री देखें -
बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर बड़े ही इंट्रेस्टिंग तरीके से डॉक्यूमेंट्रीज बनाई जाती हैं। ये डॉक्यूमेंट्रीज नॉलेज का खजाना होती है। बहुत ही मनोरंजक तरीके से इसके माध्यम से अपने नॉलेज को बढ़ा सकते हैं।
Gear Up Competitive Exams With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..