परीक्षा में अच्छे नंबर लाने हैं तो इन बातोंको न भूलें
हर विषय के बनाएं नोटस - एग्जाम में समय बहुत ही कम होता है ऐसे में एक एक मिनट कीमती होता है, इसलिए टाइम मैनेजमेंट करने में भी दिक्कत आती है। अच्छे नंबर दिलाने वाले विषयों के नोटस जरूर बनाएं।
समय सीमा का रखें ध्यान -
एग्जाम में समय का नंबर दिलाने में बहुत बड़ा योगदान होता है. अगर समय सीमा के भीतर सभी प्रश्नों के उत्तर एग्जाम में दे दिए तो अच्छे नंबरों के आने की संभावना काफी बढ़ जाती है
राइटिंग स्किल को मजबूत बनाएं -
किसी भी एग्जाम की तैयारी के राइटिंग स्किल का मजबूत होना बहुत जरुरी है ये नंबर बूस्टिंग का कार्य करते हैं। इसलिए अपने राइटिंग स्किल पर अधिक ध्यान दें।
रटने से अच्छा है कि विषयों को समझें -
विषयों को रटे नहीं बल्कि उन्हें अच्छे से समझने की कोशिश करनी चाहिए। विषय को जब एक बार समझ लेंगे तो उसका उत्तर लिखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
राइटिंग साफ सुथरी लिखें -
एग्जाम में जितना साफ उत्तर होगा, नंबर भी उतने ही अच्छे आएंगे. सुंदर लेखन अच्छे नंबर दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। एग्जाम के समय उत्तर इस तरह से लिखें कि वह सही तरह से समझ में आ जाए।
आत्मविश्वास का होना आवश्यक -
किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें स्वयं पर भरोसा रखना अनिवार्य है। अगर हमें परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हैं ,तो आत्मविश्वास का होना अत्यंत आवश्यक है।
कारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से दूरी बनाये -
हमें उन समस्त व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखनी है, जो हमारे लिए अच्छा नहीं सोच सकते हैं। क्योंकि जो लोग हमारे लिए अच्छा नहीं सोच सकते हैं, वह हमें सिर्फ नकारात्मक बातें ही बताएंगे।
परीक्षा से पहले स्वयं को शांत रखें -
आपको किसी भी परीक्षा के समय उन्हीं के जैसे अपने दिमाग को शांत रखना है। परीक्षा के 30 मिनट पहले हमें किसी से भी कोई भी फालतू डिस्कशन नहीं करना है। क्योंकि किसी से डिस्कशन करते वक्त हम अपने आप को कमजोर महसूस करने लगते हैं |
Download Best School Exam Books, Study Notes, Sample Papers & More..