एग्जाम सिलेबस और पैटर्न का रखें ध्यान : किसी भी परीक्षा को क्रैक करने का पहला कार्य होता है, उसके सिलेबस का अच्छे से अध्ययन करना। इसी तरह NDA की परीक्षा क्रैक करने के लिए भी सिलेबस और परीक्षा के पैटर्न को अच्छे से समझना बेहद जरूरी है।
नोट्स जरूर बनाएं : NDA की तैयारी के दौरान जितना जरूरी होता है कि हम एक नियमित योजना की तरह काम करें, उतना ही जरूरी होता है कि खुद से एक आवश्यक नोट्स जरूर बनाए। ताकि आगे भी इसकी तैयारी में अच्छे से मदद मिल सके। गणित विषय में किस ट्रिक से प्रश्नों को सॉल्व किया जा सकता है उसका अलग से नोट्स बनाएं।
शेड्यूल बनाएं: बेहतर तैयारी के लिए स्मार्ट अध्ययन योजना होना आवश्यक है। यहां स्मार्ट अध्ययन योजना का अर्थ है कि अपने समय का सही से उपयोग करें और सिलेबस को सुव्यवस्थित करें। इसके साथ प्रश्नों को दो भागों में बांट लें पहला आसान प्रश्न और दूसरा कठिन प्रश्न। इसके बाद साप्ताहिक और मासिक नियमों के आधार पर तैयारी करना शुरू करें।
मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर को सॉल्व करें : तैयारी को सही दिशा में करना बहुत जरूरी है। पिछले वर्ष के प्रश्नों को हल करने से आपकी गति में वृद्धि होगी और साथ ही आपको परीक्षा के एनडीए परीक्षा पैटर्न और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कठिनाई स्तर के बारे में पता चलेगा।
बाउंसर प्रश्न पर समय बर्बाद ना करें : NDA की तैयारी करने वाले ज्यादातर बच्चे बाउंसर प्रश्नों का शिकार हो जाते हैं। बाउंसर प्रश्न वो प्रश्न होते हैं जो बेहद टाइम टेकिंग होते हैं। ऐसे प्रश्नों के लिए ज्यादा समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई प्रश्न 2 मिनट से ज्यादा समय लेता है तो उसे छोड़ देना चाहिए।
सामान्य ज्ञान का अध्ययन करें: NDA की परीक्षा में मुख्यत: गणित और सामान्य ज्ञान विषय पर आधारित होता है। इसलिए सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। सामान्य ज्ञान का सही से अध्ययन करने से केवल परीक्षा ही नहीं बल्कि इंटरव्यू भी अच्छे से क्रैक कर सकते हैं।
रिवीजन करें: परीक्षा की तैयारी करने का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है रिवीजन करना। सिलेबस के आधार पर पढ़ाई करके जो नोट्स तैयार करते हैं उसका परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले अच्छे से रिवीजन कर लेना चाहिए।
अंग्रेजी में बनाएं मजबूत पकड़: एनडीए में सफलता के लिए अंग्रेजी भाषा में दक्ष होना जरूरी है। इसलिए एनडीए में सफलता के लिए अंग्रेजी भाषा पर विशेष ध्यान दें और इसे मजबूत बनाएं।
स्टडी के साथ ही सेहत का भी रखें ख्याल: विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इस परीक्षा में लिखित के साथ ही आपकी पर्सनैलिटी और हेल्थ भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
ध्यान को भटकने ना दें: बता दें कि NDA की तैयारी 12 वीं के बाद ही शुरू हो जाती है। इस दौरान पढ़ाई करते वक़्त ध्यान को भटकने ना दें। अच्छे से पूरा समय देखर नोट्स को पढ़ना चाहिए और तैयारी करना चाहिए। मन में नेगेटिव विचार बिल्कुल नहीं आने दें।