क्या आप सौरमंडल से जुडी इन रोचक तथ्यों को जानते है ?
आंतरिक ग्रह -
बुध - बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। अन्य ग्रहों की तुलना में बुध सूर्य के सबसे नज़दीक है। 180,000 किमी / घंटा की गति पर, यह अंतरिक्ष मे यात्रा करने वाला सबसे तेज़ ग्रह है। यह 88 दिनों में सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा पूरा करता है। बुध का कोई उपग्रह नहीं है।
शुक्र - शुक्र सौर मंडल का सबसे गरम ग्रह है। इस ग्रह का तापमान 475 डि ग्री सेल्सिअस रहता है। यहाँ पर दिन और रात का तापमान एक समान रहता है इसका कारण है कि यहाँ के वातावरण में 96 % कार्बन डाइऑक्साइड है।
पृथ्वी - पृथ्वी सूर्य से निकटतम तीसरा ग्रह और ब्रह्माण्ड में एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन का अस्तित्व है। अगर आप पृथ्वी की तस्वीरें देखें तो इसमें तीन रंग नज़र आते है :- नीला ,सफ़ेद और हरा। ये नीला रंग महासागरों और सागरों का है। सफ़ेद रंग बादलों का और हरा रंग वनस्पति का है।
मंगल - मंगल ग्रह को “लाल ग्रह” के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण है इसका लाल रंग होना। यह धरती से मिलता जुलता ग्रह है। हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊँचा पर्वत, ओलम्पस मोन्स मंगल पर ही स्थित है।
बृहस्पति - यह सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। शुक्र ग्रह के बाद कई बार यह ग्रह सबसे ज्यादा चमकता है। जिसका कारण है इसका विशाल आकार। इसका व्यास धरती से 11 गुना ज़्यादा है।
शनि - शनि सूर्य से छठां ग्रह है तथा बृहस्पति के बाद सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह हैं। और यह इसके रिंग ( Ring ) के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि शनि ग्रह के कई पतले रिंग हैं जो बर्फ के कणों से बने हुए हैं।
अरुण - अरुण हमारे सौर मण्डल में सूर्य से सातवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है।
वरुण - वरुण हमारे सौर मण्डल में सूर्य से आठवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है।
बौना ग्रह - हमारे सौरमण्डल में पाँच बौने ग्रह है :- यम , सीरीस , हउमेया , माकेमाके , ऍरिस। यम को पहेल ग्रह ही माना जाता था परन्तु 2006 में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के सम्मलेन में वैज्ञानिकों ने इसे बौने ग्रह में शामिल कर दिया।
Download Latest GK Books, Study Notes, Test Series & More..