करना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो इस तरह की परीक्षा की तैयारी 

तैयारी के लिए एक समय बनाए -  जब आप अपने विभाग का चुनाव कर लेते है तो आपको एक सही समय बनाना होता है। जिस समय पर आप अपनी पढ़ाई को सही से पढ़ सके। 

स्वयं की परीक्षा लें -  इसके लिए आपको परीक्षा से सम्बंधित मॉडल प्रश्न-पत्रों को हल करके देखना पड़ेगा I इससे आपको अपनी तैयारी का पता भी चलेगा और कमियां भी निकल कर सामने आयेंगीं I 

सिलेबस को पूरा पहले देखे -  आप जिस भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, उसके सिलेबस को पहले अच्छे से समझ ले तभी आपको उसके लिए पढ़ाई शुरू करना चाहिए। 

अपना विभाग का चुनाव करें -  सबसे पहले आपको यह तय करना होगा की आपको सरकार के किस विभाग में नौकरी प्राप्त करना चाहते है। क्योंकि हर सरकारी विभाग के लिए आपको अलग प्रकार से तैयारी करनी पड़ सकती हैं। 

नौकरी प्राप्त करने वाले लोगों से सलाह ले -  आप जिस भी सरकारी विभाग में जाना चाहते है तो आपको उन लोगो से बात करना है, जिन्होंने उस सरकारी नौकरी को प्राप्त किया हैं। 

कमजोर विषय पर ध्यान दे -  कभी - कभी ऐसा भी होता है कि आपको कुछ चीजें न समझ में आने पर उस विषय से ध्यान हट जाय। ऐसे में भी आपको अपने मन को काबू में करके उस विषय पर निरंतर ध्यान देते रहे। 

पिछले वर्ष के पेपर को सॉल्व करे -  आप जिस भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, उसके पिछले Exam में आए प्रश्नों को सॉल्व करना जरुरी है। इससे आपको उस सरकारी नौकरी के लिए होने वाले एग्जाम के पैटर्न के बारे पता चल जायेगा। 

नोट्स को बनाए -  पढ़ते समय आपको हमेशा नोट्स बनाना चाहिए ताकि एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले आप उस नोट्स से आसानी से रिवीजन कर सके और एग्जाम को अच्छे से पाए। 

Download Best Higher Education Books, Study Notes & More..