कक्षा 12वीं के बाद कहां लें एडमिशन? देखें लिस्ट

मिरांडा हाउस (दिल्ली विश्वविद्यालय) -  टॉप कॉलेज केटेगरी में इस कॉलेज को पहला रैंक / स्थान प्राप्त हुआ है। मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय तहत आने वाला सबसे प्रचलित महिला कॉलेजों में से एक है। 

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमेन -  एनआईआरएफ रेटिंग में लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमेन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ये कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध महिला कॉलेज है जिसकी स्थापना 1956 में हुई थी।

लोयोला कॉलेज -  ये कॉलेज 1925 में “सोसाइटी ऑफ़ जीसस” के द्वारा स्थापित किया गया था। चेन्नई में स्थित यह कॉलेज मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध एक स्वयात्त संस्थान है। ये भारत के प्रमुख कॉलेजेस में से है जिसे यूजीसी द्वारा उत्त्कृष्टता कॉलेज के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।  

सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता - कोलकाता , वेस्ट बंगाल में स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज को भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज में 4 चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। जोकि 1860 में जेसुइट्स सेंट द्वारा स्थापित किया गया था। यह देश का पहला स्वायत्त शैक्षिणिक संस्थान है।

रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर -  कोलकाता यूनिवर्सिटी से संबंद्ध यह कॉलेज एनआईआरएफ रेटिंग में पांचवे स्थान पर आया है। ये कॉलेज लड़कों के लिए आवसीय डिग्री कॉलेज है। इस कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और रिसर्च पीएचडी भी संचालित किये जाते हैं।

पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज  फॉर विमेन -  छठवें स्थान प्राप्त करने पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर वूमेन एक महिला कॉलेज है। इस कॉलेज को 1963 में स्थापित किया गया था। ये एक निजी कॉलेज है।

प्रेसीडेंसी कॉलेज तमिलनाडु -  इस कॉलेज की स्थापना 1840 में हुई थी जिसे अंग्रेजों द्वारा किया गया था। यह कॉलेज तमिल नाडु में स्थित है। इस कॉलेज में कला, विज्ञान, वाणिज्य और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों पर शिक्षा प्रदान की जाती है। 

सेंट स्टीफेन कॉलेज -  यह दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। जिस की स्थापना कैम्ब्रिज मिशन द्वारा सन 1881 में की गयी थी। इस कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कला, गणित व विज्ञान जैसे विषयों से उपलब्ध कराये गए हैं। 

हिन्दू कॉलेज - यह कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध है और दिल्ली कॉलेज में उत्तरी कैंपस में स्थित है। इस कॉलेज की स्थापना 1899 में हुई थी। ये कॉलेज 15 से भी अधिक विभागों से बंटा हुआ है। 

श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स -  ये कॉलेज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध है। इसे एसआरसीसी के नाम से भी जाना जाता है जो की 1920 में स्थापित किया गया था। इस कॉलेज को कॉमर्स (वाणिज्य) विषय के लिए कॉलेजों में पहला स्थान प्राप्त है। 

Download Best Higher Education Books, Study Notes & More..