कैसे बनाये JEE  प्रिपरेशन के दौरान  नोट्स

ऑनलाइन स्टडी टूल्स का भी लें सहारा -  इन दिनों देश-दुनिया के अधिकतर स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज़ या अन्य एकेडमिक, मैनेजमेंट, टेक्निकल या इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स के स्टूडेंट्स अपनी जरूरत के मुताबिक ऑनलाइन स्टडी टूल्स का इस्तेमाल करके सफलता हासिल कर सकते हैं। 

रिव्यु/ फाइनल स्टडी नोट्स ड्राफ्ट -  जब एक बार आप अपने JEE प्रिपरेशन नोट्स तैयार कर लें तो फिर, उन्हें कुछ समय निकालकर ठीक से पढ़ें/ रिव्यु करें और फिर अपने लिए फाइनल स्टडी नोट्स तैयार कर लें। 

कुछ अतिरिक्त नोट्स जोड़ने के लिए अवश्य रखें स्थान - जब भी आप अपने स्टडी नोट्स तैयार करें तो नोट्स लिखते समय आप बीच-बीच में कुछ स्थान अवश्य छोड़ें ताकि बाद में जरुरी पॉइंट्स को जोड़ा जा सके। 

शॉर्टहैंड का इस्तेमाल करें -  एक सामान्य छात्र प्रति सेकंड 1/3 शब्द लिख लेता है, जबकि एक सामान्य स्पीकर प्रति सेकंड 2/3 शब्द की रफ़्तार से बोलता है | इसलिए, शॉर्टहैंड का अपना खुद का तरीका बनाने से आप कुशलता से लिख पाएंगे और पीछे रह जाने का डर भी नहीं रहेगा | 

पुस्तकों में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी को नोट करें -  जब आप कक्षा या घर में पढ़ते हैं, तो जैसे ही कोई महत्वपूर्ण लाइन या टॉपिक सामने आए तो तुरंत उसे नोट कर लें, ताकि बाद में उसे याद करना या दोहराना आपके लिए आसान हो सके | 

सारा विवरण लिखने से बचें -  JEE प्रिपरेशन के लिए नोट्स तैयार करने के दौरान आपको सारा कंटेंट या सब्जेक्ट मैटर लिखने से बचना चाहिए ताकि बाद में इन्हें पढ़ने या याद करने मुश्किल न हो। 

शॉर्ट व सीमित नोट्स बनाये -  परीक्षा की तैयारी हेतु बनाए जानें वाले नोट्स हमेशा शार्ट और टू द पॉइंट होनें चाहिए, नोट्स कुछ इस प्रकार होनें चाहिए जिनमें आपको पूरे वर्ष की गयी पढ़ाई का लाभ मिल सके। 

महत्वपूर्ण टॉपिक को क्रमवार नोट करे -  अध्यापको द्वारा कक्षा में पढ़ाये जानें वाले टॉपिक को जिस क्रम में बताया जाता है, उन्हें अपनी भाषा में क्रमवार लिखकर नोट्स बनाये,  जिससे आपको याद करने में और दोहराने में आसानी हो | 

Download Best Higher Education Books, Study Notes & More..