इतिहास में आने वाले ज्यादातर छात्रों की पहली पसंद पुरातत्व का अध्ययन करना होता है। ग्रेजुएशन के बाद आप इस कोर्स को कर सकते हैं और फिर रिसर्च डिग्री के लिए जा सकते हैं। पुरातत्वविदों का कार्य ऐतिहासिक और प्राचीन विरासत की खोज करना है। इसके लिए उन्हें अच्छा वेतन मिलता है।
इतिहास में एंथ्रोपोलॉजिस्ट बनना भी एक दिलचस्प करियर ऑप्शन में से एक है। आज के समय में भारत के कई विश्वविद्यालयों में एंथ्रोपोलॉजी का अध्ययन कराया जाता है। इस विषय में अतीत और वर्तमान समाज के साथ मानव के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाता है।
यदि आपको अपने देश की संस्कृति में रुचि है, तो आप इस विषय में रिसर्च भी कर सकते हैं। भारत के कई विश्वविद्यालयों में सांस्कृतिक अध्ययन में एमए का कोर्स कराया जाता है। इसके बाद आप देश के किसी भी कोने में स्थित संग्रहालय, विरासत स्थलों, आर्ट गैलरी में अच्छी जॉब कर सकते हैं।
संग्रहालय विज्ञान कोर्स में संग्रहालयों का अध्ययन किया जाता है। ग्रेजुएशन के बाद आप संग्रहालय विज्ञान में यह कोर्स कर सकते हैं। अगर आपको नॉलेज है तो यहां पर जॉब की कोई कमी नहीं है
मुद्राशास्त्र में प्राचीन व पुराने सिक्कों का अध्ययन किया जाता है। यह एक शानदार करियर विकल्प है, जो आपको इतिहास के नजदीक ले जाता है।
अगर आपको पौराणिक कथाओं में रूचि है, तो आप इस विषय का अध्ययन कर सकते हैं। यह सबसे अलग और अनोखा कोर्स है। आज के समय में लोगों का रूझान इस कोस्र की तरफ लगातार बढ़ रहा है।
इतिहास के कोर्स में फ्रेस्को या आर्ट रिस्टोरेशन सबसे दिलचस्प कोर्स में से एक है। इसमें आपको आर्ट रेस्टोरेशन करने का तरीका सिखाया जाता है, जिससे आप अपनी सांस्कृतिक विरासत को उसके मूल रूप में वापस ला सकें।
यदि आपको इतिहास पढ़ाने में दिलचस्पी है तो आप इतिहास विषय में पढाई कर के शिक्षक बन सकते है और और अपना करियर हिस्ट्री टीचर में बना सकते हैं I