इन आसान टिप्स से क्रैक करें CLAT परीक्षा

Heptagram

जानें CLAT का पूरा सिलेबस - उम्मीदवार को वास्तविक तैयारी योजना शुरू करने या स्केच करने से पहले पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझने की आवश्यकता होती है। 

एक योजना बनाएं -  एक योजना को चाक-चौबंद करना और उसे कागज़ में तैयार करना बहुत आवश्यक है। हाथों में एक उचित योजना के साथ, अमल करने की प्रक्रिया आसान और स्पष्ट हो जाती है। 

एकाग्रता है जरूरी -  इस परीक्षा को क्रैक करने के लिए हार्ड वर्क और एकाग्रता के साथ बेहतर तैयारी की जरूरत पड़ती है। इसकी प्रिपरेशन के समय सबसे ज्‍यादा  ध्‍यान पढ़ाई पर एकाग्रता लाने में करना चाहिए। 

सैंपल पेपर का अभ्यास है जरूरी - एग्‍जाम की प्रिपरेशन के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा सैंपल पेपर सॉल्‍व करना जरूरी होता है। इससे आपकी एग्‍जाम की तैयार भी अच्‍छी होगी साथ ही आप अपनी कमियों को समझकर उसमें सुधार भी कर पाएंगे। 

अंग्रेज़ी में रीडिंग खूब करें -  अपना हर दिन अंग्रेज़ी अख़बार पढ़ने के साथ शुरू करें। इसके लिए बॉलीवुड न्यूज़, स्पोर्ट्स, उपन्यासों में कुछ भी चीज़ों के साथ शुरू करें, जिसमें आप रुचि रखते हैं। 

ग्रामर पर खूब मेहनत करें -  अक्सर छात्रों के साथ ये होता है कि वो अंग्रेज़ी कुछ समझ लेते हैं और कुछ बोल भी लेते हैं लेकिन सबसे ज्यादा कठनाई ग्रामर में आती है। ग्रामर पर अधिक समय दें। 

वोकेबुलरी स्ट्रांग करने पर ध्यान दें -  वर्ड पॉवर जितना अच्छा होगा अंग्रेज़ी बोलने और समझने में उतनी ही आसानी होगी। एक अलग से वोकाबुलारी की लिस्ट बनाए और उसे दिनभर में दो बार ज़रूर पढ़ें। 

स्पीड बनाने के लिए लें मॉक टेस्ट -  क्‍लैट का मॉक टेस्ट ज्‍यादा से ज्‍यादा सॉल्‍व करें। इससे आपको जहां परीक्षा का पैटर्न समझ में आएगा, वहीं आपकी स्‍पीड भी बढ़ेगी। 

सही प्रैक्टिस है सफलता का मूलमंत्र -  नियमित अध्ययन और अभ्यास के माध्यम से, उम्मीदवार को CLAT की परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की स्पष्ट तस्वीर भी मिल जाएगी।  

सही स्टडी मैटेरियल से तैयारी - उम्मीदवारों को CLAT की तैयारी के लिए केवल सही अध्ययन सामग्री लेने की सलाह दी जाती है। अध्ययन के लिए विश्वसनीय लेखकों और प्रकाशकों को चुनना महत्वपूर्ण है। 

Heptagram

Gear Up CLAT With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..