बीए - बैचलर ऑफ ऑर्ट्स (BA) वर्षों से आर्ट्स से 12वीं करने वालों की पहली पसंद है। भारत की लगभग हर यूनिवर्सिटी यह कोर्स ऑफर करती है। ग्रेजुएशन के बाद सीधे बैकिंग, रिटेल, प्रशासनिक सेवाओं या अन्य सरकारी नौकरियों में जा सकते हैं।
बीए एलएलबी - आर्ट्स से 12वीं करने के बाद आप लॉ के क्षेत्र में जा सकते हैं। आप तीन साल की बीए एलएलबी या पांच साल का इंटीग्रेड एलएलबी कोर्स (Integrated LLB) कर सकते हैं। इसके बाद आप सरकारी या प्राइवेट वकील बन सकते हैं।
बीएचएम - आजकल होटल इंडस्ट्री और हॉस्पिटैलिटी में भी करियर के अच्छे विकल्प हैं। अगर आपकी रुचि इस फील्ड में है, तो होटल मैनेजमेंट कोर्स चुन सकते हैं।
बीएफए - बैचलर इन फाइन आर्ट्स में चित्रकारी, मूर्तिकला, फोटोग्राफी जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। अगर आप क्रिएटिव हैं, कुछ अलग करना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। ज्ञान होना आवश्यक है।
बीबीए - अगर आपकी बिजनेस व मैनेजमेंट स्किल्स अच्छी है, तो यह कोर्स आपके लिए विकल्प हो सकता है। इसके बाद एमबीए (MBA) करके आप ग्लोबल लेवल की बड़ी कंपनियों में बेहतरीन पैकेज पा सकते हैं।
बैचलर इन फैशन डिजाइनिंग - फैशन इंडस्ट्री काफी बड़ी हो चुकी है। निफ्ट (NIFT) समेत कई बड़े संस्थान फैशन डिजाइनिंग कोर्स कराते हैं। इस क्षेत्र में बैचलर डिग्री के साथ आप अपने करियर को शानदार दिशा दे सकते हैं।
बीजेएमसी - जर्नलिज्म एंड मीडिया इंडस्ट्री काफी बड़ी हो चुकी है। मेनस्ट्रीम मीडिया हाउसेस के अलावा कई कंपनियां भी कंटेंट राइटर की पोजिशन ऑफर करती हैं।
टूर एंड ट्रैवल - अगर आपको घूमने का शौक है, नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है.. तो टूरिज्म इंडस्ट्री को अपना सकते हैं। कई यूनवर्सिटी इस विषय पर कोर्स ऑफर करती है।
बैचलर इन सोशल वर्क - बीएसडब्ल्यू (BSW) तीन साल की बैचलर डिग्री है। इस कोर्स में स्टूडेंट्स को समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने की शिक्षा प्रदान की जाती है। कई मल्टीनेशनल कंपनियां भी अपने सोशल वर्क के लिए ऐसे योग्य उम्मीदवारों को हायर करती है।
टीचर ट्रेनिंग कोर्सेज - देश में हर साल लाखों लोग सरकारी टीचर बनने के लिए अप्लाई करते हैं। लेकिन फिर भी योग्य शिक्षकों की कमी है। लेकिन आप खुद को इसके लिए तैयार करके अपने प्रतिद्वंदियों को तगड़ा कंपीटिशन दे सकते हैं।
Gear Up Competitive Exam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..