IBPS Clerk Exam के लिए सेक्शन वाइज प्रीप्रेशन प्लान और टिप्स

आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पात्रता  मानदंड -  आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। 1 प्रारंभिक (Preliminary) और 2 मुख्य परीक्षा (Mains Exam) सफलतापूर्वक नौकरी पाने के लिए, उम्मीदवारों को दोनों चरणों को पास करना जरूरी है।

अंग्रेजी भाषा के लिए आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा की तैयारी -  यह खंड अंग्रेजी भाषा में आपकी बुनियादी दक्षता का परीक्षण करता है। 

अंग्रेजी भाषा सेक्शन की तैयारी करते समय बेसिक ग्रामेटिकल रूलस का ध्यान रखें। अभ्यास प्रश्नों को नियमित रूप से हल करें।

नियमित रूप से न्यूज पेपर और मैगजीन पढ़ें और नए शब्दों को नोट करें। यह आपकी पढ़ने की गति को बढ़ाने में भी आपकी मदद करेगा।

न्यूमेरिकल एबिलिटी के लिए आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा की तैयारी -

यह आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का सबसे कठिन सेक्शन है क्योंकि इसमें असंख्य सूत्र लागू करना शामिल है। यदि आप अच्छी तरह से तैयार हैं, तो यह सबसे अधिक स्कोरिंग सेक्शन भी है।

हर टॉपिक के फॉर्मूले को अच्छी तरह से याद रखें। प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए फॉर्मूले के प्रयोग में महारत हासिल करने के लिए नियमित रूप से अभ्यास करें।

प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए तरकीबें और शॉर्टकट सीखें। फॉर्मूले को नियमित रूप से रिवाइज करें और उन विषयों के प्रश्नों को हल करें जो आपको कठिन लगते हैं।

आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा की रीजनिंग एबिलिटी के लिए तैयारी -

यदि आपने हर विषय के पीछे के तर्क को समझ लिया है और बहुत अभ्यास किया है तो यह सेक्शन अत्यधिक स्कोरिंग है।

हर विषय के पीछे के सिद्धांत को समझें, प्रतिदिन किन्हीं तीन विषयों से 20 प्रश्नों को हल करें।

आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा की न्यूमेरिकल एबिलिटी के लिए तैयारी - यह सेक्शन आपकी स्पीड और सटीकता का परीक्षण करेगा। एग्जाम के इन अंतिम दिनों में ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों का अभ्यास करें, विशेष रूप से प्रतिशत, औसत, साधारण ब्याज, लाभ और हानि के बारे में पढ़ें।

Gear Up IBPS Exams With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..