समय का सदुपयोग करें - आईएएस परीक्षा की तैयारी के बावजूद यदि आपके दिनभर में तैयारी के बाद यदि कुछ समय ऐसा है जिसमें आप फ्री है, तो उसका सदुपयोग अवष्य करें।
पुराने प्रश्नपत्र सोल्व करें - परीक्षा की समझ हासिल करने के लिए, आपको पिछले सभी प्रश्नपत्रों की समीक्षा करने की आवश्यकता है। इससे आपको मुख्य खंड और दोहराए जाने वाले प्रश्नों का अंदाजा हो जाएगा।
लिखने की आदत डालें -जितना हो सके खाली समय में तेज गति में लिखने की आदत बनाएं। इसके लिए आप टीवी में न्यूज देखकर लिखने का अभ्यास कर सकते हैं।
एनसीईआरटी पुस्तक पढ़ें - यूपीएससी परीक्षा के लिए विभिन्न अध्ययन सामग्री उपलब्ध हैं, लेकिन इसकी शुरुआत एनसीईआरटी की किताबों से करने की सिफारिश की जाती है, जो सरल शब्दों में अवधारणाओं पर चर्चा करती हैं।
डिटेल नोट्स तैयार करें - आईएएस के लिए परीक्षा पास करने के आपके संघर्ष में नोट्स एक महत्वपूर्ण तत्व होंगे। आपके हाथ में उचित और प्रभावी नोट्स के बिना, अपनी तैयारी के साथ आगे बढ़ना चुनौतीपूर्ण होगा।
अभ्यास टेस्ट सीरीज देखें - यह अभ्यास आपकी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के अंतिम तीन महीनों का एक अनिवार्य हिस्सा है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के मॉक टेस्ट देना फायदेमंद होगा।