घर बैठे इन Tips की मदद से करें RRB Group D परीक्षा की तैयारी
सिलेबस को समझें -
किसी भी परीक्षा में बैठने के लिए उसके सिलेबस को अच्छी तरह से समझना जरूरी होता है। सिलेबस की पूरी जानकारी और समझ होने के बाद आप मजबूती से अपनी तैयारी कर सकते हैं।
जानें परीक्षा पैटर्न -
आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा में 100 प्रश्न 100 अंक के पूछे जाते हैं। इसके लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर से 20 प्रश्न होते हैं।
एनसीईआरटी की किताब से करें गणित की तैयारी -
इस परीक्षा में गणित सेक्शन के प्रश्न बेसिक लेवल के आते हैं, इसलिए गणित विषय की तैयारी एनसीआरर्टी की किताबों से ही करें तो बेहतर होगा। जाते हैं।
करंट अफेयर्स में स्कोर करें -
परीक्षा में करंट अफेयर्स से 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। स्कोरिंग के लिए इसे सबसे अच्छा विषय माना जाता है। इसकती तैयारी के लिए आपको सिर्फ 1-2 साल के मुख्य घटनाओं को ध्यान में रखना होगा।
पुराने पेपर जरूर सॉल्व करें -
तैयारी के दौरान पुराने प्रश्न पत्रों को लगातार सॉल्व करें। इससे आपको पेपर के सही पैटर्न की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही आपकी विषयवार तैयारी भी हो जाएगी।
मॉक टेस्ट से प्रैक्टिस -
कोशिश करें कि सिलेबस पूरा होने के बाद आप ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट देने का प्रयास करें। यह आपके कमजोर पक्ष के साथ आपके मजबूत पक्ष को भी पहचान में मदद करेगा
सैंपल पेपर मदद लें -
किसी भी परीक्षा का पैटर्न समझने में सैंपल पेपर का काफी अहम रोल होता है इसलिए परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सैंपल पेपर सॉल्व करने की सलाह दी जाती है।
नोट्स जरूर बनाएं -
परीक्षा की तैयारी में शार्ट नोट्स बहुत काम आते हैं। शार्ट नोट्स आपको कम समय में पूरे सिलेबस के बेहतर तैयारी में मदद करेंगे। इन पर एक नजर डालने पर आपको पढ़ा हुआ पूरा सिलेबस याद हो जाएगा।
Gear Up RRB With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..