विगत वर्षों के पेपर अच्छे से पढ़ें - CTET जैसी परीक्षा में बेहतर रिजल्ट करने के लिए उसके पुराने प्रश्नपत्रों को अच्छे से समझना जरूरी है। इसके बाद आप अपनी तैयारी अच्छे से शुरू कर सकते हैं।
एक स्टडी शेड्यूल बनाएं - आपको एक प्रॉपर स्टडी रूटीन बनाना चाहिए। जिसमें सिलेबस के आधार पर समय का निर्धारण करना चाहिए।
CDP विषय पर ज्यादा फोकस करें - CTET की परीक्षा के दोनों पेपर में CDP(Child Development and Pedagogy) यानी बाल विकास और शिक्षा शास्त्र विषय बहुत महत्वपूर्ण है। ज्यादातर प्रश्न इन्हीं टॉपिक से पूछे जाते हैं।
हिंदी और इंग्लिश भाषा पर कमांड रखें - प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं पर आपको बेहतर पकड़ बनानी होगी।
गणित की प्रैक्टिस रोज करें - दोनों पेपर में गणित विषय से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। गणित के प्रश्न टाइम टेकिंग होते हैं। रोज कम से कम 30-50 प्रश्न सॉल्व करें ताकि कहीं से भी गलती करने का मौका न रहे।
खुद का मॉक टेस्ट लें - परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए खुद की क्षमता का आकलन करना जरूरी है। इसलिए आप पुराने प्रश्नपत्रों के आधार पर हर दो दिन में खुद का मॉक टेस्ट लें।
पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें - आप निर्धारित समय में पिछले वर्ष के पेपर सॉल्व करने का प्रयास करें। यह फॉर्मूला आपको स्पीड बढ़ाने और अपनी गलतियां सुधारने में काफी मददगार साबित होगा।
दिमाग को आराम दें - आपको समय-समय पर अपने दिमाग को आराम देना चाहिए। इसके लिए आप बीच-बीच में गेम खेलकर, किताबें पढ़कर या संगीत सुनकर दिमाग को आराम से सकते है।
Gear Up CTET Exams With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..