परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले CTET के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न से पूरी तरह परिचित हो जाएं, क्योंकि यह परीक्षा का बहुत महत्वपूर्ण पहलू है।
सभी खंडों की अध्ययन सामग्री की मदद से उपयोगी चीजों के नोट्स तैयार करें। इनसे बाद में कम समय में पढ़ी गई बातों को दोहराने में मदद मिलेगी।
तैयारी के लिए अच्छी पुस्तकों की व्यवस्था करें ताकि विषयों और उनके टॉपिकों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिले।
पाठ्यक्रम को पढ़ने के लिए दिनों में विभाजित करें, जिससे तैयारी के लिए अच्छा कार्यक्रम बनाया जा सके और समय प्रबंधन किया जा सके।
जब तैयारी के लिए ज्यादा समय न रह गया हो तो ज्यादा नए टॉपिक्स पढ़ने से बचना चाहिए बल्कि अपने जो अभी तक पढ़ा है उसके रिवीज़न पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
परीक्षा की सुनियोजित तरीके से तैयारी करें और जिन टॉपिक से अधिक प्रश्न आते हैं और जिनमें अच्छे अंक पाए जा सकते हैं उन पर पकड़ बेहतर करने पर जोर दें।
स्मार्ट तैयारी के लिए मॉक टेस्ट का विश्लेषण करके, उसके अनुसार तैयारी में अपेक्षित बदलाव करना चाहिए।
परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करना आपकी CTET की तैयारी को परखने और वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त करने का एक अच्छा तरीका है।
चैप्टर वाइज CTET की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लास अथवा CTET की किताबें देखते रहिए। रिपीट होने वाले प्रश्नों को नोट करते रहें। विषय से जुड़े सिद्धांतों को अच्छे से तैयार करें।
तैयारी के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें और भरपूर नींद लें, ऐसा न हो कि परीक्षा नजदीक आने पर आप तनाव या बीमार पड़ जाएं।