अगर बनना चाहते है IAS अफसर तो इस तरह की परीक्षा की तैयारी 

सबसे पहले समझें UPSC परीक्षा पैटर्न -  UPSC प्रीलिम्स एग्जाम (UPSC Prelims Exam) में पेपर I और II शामिल हैं। यह पेपर 400 अंकों का होता है (UPSC Exam Pattern). इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप और मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे।

साईमानदारी से करें पढ़ाई -  इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप पढ़ाई खुद के लिए कर रहे हैं और न कि किसी को दिखाने के लिए. इसलिए ईमानदारी से टाइम टेबल बनाएं और उसका पालन करें।

पुराने पेपर से मिलेगी मदद -  यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते समय पुराने यानी पिछले कुछ सालों के प्रश्न पत्र जरूर अरेंज कर लें। इससे न सिर्फ परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का आइडिया लग जाता है।

नोट्स और करेंट अफेयर्स का रखें ध्यान - यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते वक्त अपने नोट्स तैयार करते रहें। साथ ही करेंट अफेयर्स पर भी बारीक नजर रखें।

अच्छी स्टडी मैटेरियल चुनें -  जरूरी स्टडी मैटेरियल खरीदें और उसे समझना शुरू करें। लेटेस्ट सिलेबस की एक कॉपी अपने सामने रखें और एग्जाम से जुड़े नोटिस से खुद को अपडेटेड रखें।

पेपर्स सॉल्व करें -  पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस जीएस और सीसैट दोनों के लिए ही अहम है। रिजल्ट ओरिएंटेड आंसर्स देने के लिए कम से कम 100 से 120 पेपर्स सॉल्व करने होंगे।

राइटिंग स्किल्स को तेज करें -  अपनी राइटिंग स्किल्स को तेज करना होगा, क्योंकि मेंस में कामयाबी राइटिंग स्किल्स पर ही निर्भर करती है।

प्री मेंस की तैयारी -  बोरियत से बचने के लिए एक साथ दो सब्जेक्ट पढ़ें। प्रीलिम्स और मेन्स की तैयारी भी एक से दो महीने तक साथ-साथ करें।

Gear Up IAS Exam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..