नहीं लगता पढ़ाई मे मन तो काम आएंगे ये असरदार उपाय 

पढ़ाई को अपना रोज का हिस्सा बनाएं -  ज्यादातर लोग पढाई को अपने नियमित कार्यों से अलग मानते हैं, ऐसा करना सही नहीं है। पढ़ाई को अपने कार्यों की सूची में जगह दें। 

अनुशासित रहें -  लम्बे समय तक अगर आपको पढ़ाई करनी है तो आपको अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी है। भले ही आपका मन एक तरफ से दूसरी तरफ जाने लगे ऐसे में आपको अनुसाशन से उस पर काबू करना होगा। 

सभी ध्यान हटाने वाली चीजों को करें  दूर -  अगर बात करें एक स्टूडेंट लाइफ की तो उनके लिए मोबाइल फोन,सोशल मीडिया व गेमिंग कंसोल से लेकर टीवी तक कई ऐसी चीजें हैं, जिनसे एक स्टूडेंट को दूरी बना कर रखनी चाहिए। 

एक समय में एक ही काम करें -  अपना ध्यान पूरी तरीके से एक ही चीज के ऊपर रखिये। एक ही समय में एक ही कार्य करने की आदत डालना ना सिर्फ पढ़ाई में बल्कि हर क्षेत्र मैं यह बहुत ही उपयोगी साबित होता है। 

पढ़ाई करने के लिए करें सही जगह का चुनाव -  आप कितनी अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं यह आपके आस-पास के माहौल पर बहुत निर्भर करता है। इसीलिए अपनी पढ़ाई की जगह का चुनाव करना बहुत आवश्यक है। 

पढाई के लिए सहीं वक़्त -  हमें पहले यह मालुम करना चाहिए कि आपका पूरे दिन में बेस्ट फोकस टाइम कौन सा है। सभी  लोगों का फोकस टाइम अलग-अलग होता है। जैसे कुछ को सुबह जल्दी उठ कर पढ़ना अच्छा लगता है तो वहीं कुछ को रात में। 

पूरी नींद लें -  थके हुए शारीर से कभी भी पढाई पर ध्यान या फोकस करना बहुत मुश्किल होता है और कभी-कभी नामुमकिन भी है। इसलिए जरूरत के हिसाब से प्रतिदिन 7-8 घंटा रात को ज़रूर सोना चाहिए। 

अपने ऊपर नजर भी रखें -  अपनी पढ़ाई के तरीके को अच्छा करने के साथ-साथ अपनी प्रगति को भी देखते रहना बहुत अच्छा होता है। इससे आपको ज़रूर प्रेरणा मिलेगा और सफल होने में आपको जरूर मदद मिलेगी। 

Download Best School Exam Books, Study Notes, Sample Papers & More..