कैसे बनाएं CV ताकि पहली बार में हो जाए शॉर्टलिस्ट

व्यक्तिगत विवरण

सबसे पहले रिज्यूमे में आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स लिखना होता है, जैसे- नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस। इसके साथ ही आप अपने रिज्यूमे में अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज़ फोटो भी लगा सकते हैं।

मेरे बारे में

यह सेक्शन एक संक्षिप्त सेगमेंट होता है जो आपकी विशेषताओं को हाईलाइट करता है। इसमें आप वर्तमान में किस प्रोफेशन में हैं, आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या है, आपकी उपलब्धियाँ क्या है के बारे में संक्षेप में बता सकता हैं।

शैक्षिक योग्यता

आपने कहाँ तक, कहाँ से और कब कितनी शिक्षा प्राप्त की है इसका विवरण आपको अपने रिज्यूमे में करना होता है।

कौशल

इसमें आपको अपने कौशल के बारे में लिखना होता है। जैसे आपको टेक्निकल काम क्या-क्या आता है, लिखने और बोलने का कौशल, टास्क मैनेजमेंट, आदि स्किल्स के बारे में बताना होता है।

कार्य अनुभव

आप जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं अगर उससे सम्बंधित कोई जॉब आपने पहले की हो तो उसका विवरण आपको यहाँ करना होता है। आपका कार्य अनुभव आपके रिज्यूमे को मज़बूत बनाता है।

उद्देश्य

आप नौकरी क्यों करना चाहते है या आप जीवन में क्या बनना चाहते है, यह आपको उद्देश्य में लिखना होता है।

उपलब्धि

इसमें आपको अपनी उपलब्धियों के बारे में लिखना होता है, जैसे कोई अवार्ड, सर्टिफिकेट आदि जो आपने जीता हो, उसके बारे में बताना होता है।

संदर्भ

अगर आप किसी के रिफरेन्स से उस कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको यह लिखना चाहिए। जिससे एम्प्लायर को पता लग सके की आपको किसके द्वारा उनकी कंपनी के बारे में जानकारी मिली है।

Start Preparing For Interview with IT Interview preparation Books, Study Notes, Test Series & More..