परीक्षा में नही आ रहे अच्छे नंबर तो अपनाएं , ये अचूक उपाय

वातावरण सुगंधित रखें -  जहां आप अध्ययन कर रहे हैं, वहां पर एक खुशबूदार अगरबत्ती जला दें ताकि आपका मन स्वस्थ रह सके। । 

रटे नहीं बल्कि समझे -  परीक्षा आते ही रट्टू तोते न बन जाएं बल्कि पढ़ाई पर ध्यान दें व बस पढ़ते जाएं। 

रिवीजन करें -  परीक्षा से कम से कम 2 माह पूर्व पुन: रिवीजन करें। परीक्षा के दिन तनाव में न रहें। 

शांत वातावरण -  पढ़ाई करते वक्त शांत वातावरण का होना जरूरी होता है। जहां तक हो सके, अकेले न पढ़ें। हो सके तो ग्रुप में ही अध्ययन करें, इससे आपको नींद नहीं आएगी व साथ मिलने से पढ़ाई में मन लगेगा। ये।  

तनाव न रखें -  मन पर किसी भी प्रकार का तनाव न रखें। हमेशा प्रसन्नचित रहने से मन स्वस्थ रहेगा जिससे कि पढ़ाई में मन लगेगा। 

शवासन करें -  पढ़ाई करते वक्त हो सके तो शवासन कर लेना चाहिए ताकि आप पूरी तरह चुस्त-स्फूर्त हो जाएं। 

स्मोकिंग से दूर रहें -  परीक्षा के वक्त किसी भी सूरत में स्मोकिंग का प्रयोग न करें। 

गरम दूध का सेवन करें -  रोज नित्य 1 गिलास हल्के गरम दूध का सेवन लाभकारी रहेगा। 

खुद का टेस्ट लें -  जो पढ़ें, उसे थोड़ी देर बाद एक पन्ने पर लिखें व देखें कि जो पढ़ा, उसमें से कितना सही है। 

मन में संकोच न रखें -  किसी भी प्रकार से मन में संकोच न लाएं, नहीं तो असफलता का विचार आएगा। यदि आप में आत्मविश्वास होगा तो आप हर मुसीबतों का सामना डटकर कर सकते हैं। 

Download Best School Exam Books, Study Notes, Sample Papers & More..