ये हैं टॉप मैनेजमेंट कोर्स, जानिए 12वीं के बाद क्या-क्या हैं ऑप्शन? 

BBA -  BBA का मतलब बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन है। बीबीए कोर्स की अवधि 3 साल है। यह एक अंडरग्रेजुएट कोर्स है जिसमें 12वीं साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्र इसे कर सकते हैं। 

BMS -  BMS का मतलब बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज है। बीएमएस कोर्स की अवधि 3 साल है। किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास छात्र इस कोर्स को कर सकते हैं। 

बीबीए+एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स -  यह कोर्स बीबीए के साथ-साथ एमबीए डिग्री दोनों मिश्रण है। पाठ्यक्रम की अवधि 5 वर्ष है। बीबीए+एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स 12वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए फायदेमंद है, इन्हें एमबीए प्रवेश के लिए अलग से तैयारी नहीं करनी पड़ती है। 

होटल और आतिथ्य प्रबंधन में डिग्री -  होटल प्रबंधन अध्ययन का उद्देश्य छात्रों को पर्यटन के साथ-साथ होटल उद्योग में विभिन्न भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार करना है। डिग्री कोर्स- बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट 4 साल का होता है। 

होटल प्रबंधन में बी एससी -  होटल मैनेजमेंट कोर्स को MBA का ही ब्रांच कहा जा सकता है। यह बी एससी कोर्स 3 साल का होता है। बी एससी डिग्री पूरी करने के बाद, कोई एम एससी या एमबीए के लिए भी जा सकता है। 

12वीं के बाद डिप्लोमा मैनेजमेंट कोर्स -  कई नौकरी उन्मुख डिप्लोमा मैनेजमेंट कोर्स भी हैं। इन्हें सभी स्ट्रीम- साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स के छात्र कर सकते हैं। इस तरह के डिप्लोमा कार्यक्रम की अवधि लगभग 1-2 वर्ष है। 

बीए मैनेजमेंट कोर्स -  नए विषयों और क्षेत्रों को बीए में शामिल किए गए हैं। बीए प्रोग्राम के लेवल के तहत अब 3 साल लंबे मैनेजमेंट कोर्स भी उपलब्ध हैं। 

बीबीएस (बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज) -  बीबीएस एक 3 साल लंबा अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है। अंग्रेजी विषय के साथ किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान / वाणिज्य / कला) से 10 + 2 उत्तीर्ण छात्र इस कोर्स को कर सकते हैं। 

बीबीई (बैचलर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स) -  बीबीई एक 3 साल ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है। गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान / वाणिज्य / कला) से 10 + 2 उत्तीर्ण छात्र ये कोर्स कर सकते हैं।  

बीआईबीएफ (अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वित्त स्नातक) -  BIBF एक 3 साल लंबा अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है। अंग्रेजी विषय के साथ किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान / वाणिज्य / कला) से 10 + 2 उत्तीर्ण छात्र इस कोर्स को कर सकते हैं। 

Gear Up CAT Exam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..