जानें क्या है TOEFL टेस्ट और कैसे करें तैयारी

जानें क्या है TOEFL टेस्ट -  टोफल (टेस्ट ऑफ इंग्लिश फॉरेन लैंग्वेज) के माध्यम से स्टूडेंट्स की अंग्रेजी भाषा की जानकारी चेक की जाती है। देखा जाता है कि स्टूडेंट्स की स्टैंडर्ड अमेरिकन इंग्लिश पर कैसी पकड़ है।

क्यों जरुरी है TOEFL टेस्ट -  130 से ज्यादा देशों में शिक्षा हासिल करने के लिए यह टेस्ट पास करना जरूरी है। लगभग 7,500 से ज्यादा कॉलेज/यूनिवर्सिटीज़ इसे मान्यता देती हैं।

टेस्ट फॉर्मैट -  यह टेस्ट दो फॉर्मैट में लिया जाता है : इंटरनेट बेस्ड टेस्ट जिसे टोफल आईबीटी फॉर्मैट कहते हैं और दूसरा पेपर बेस्ड टेस्ट, जिसे टोफल पीबीटी फॉर्मैट कहा जाता है।

इंटरनेट बेस्ड टेस्ट -  इस टेस्ट में यूनिवर्सिटी लेवल पर इंग्लिश समझने और उसे यूज करने की योग्यता को चेक किया जाता है।  यह टेस्ट 4:30 घंटे का होता है, जोकि QWERTY की-बोर्ड पर लिया जाता है।

सवालों के तरीके -  700 शब्दों के 3-5 पैसेज और हर पैसेज पर आधारित 12-14 सवाल। 3 से 5 मिनट के 4 से 6 लेक्चर, हर लेक्चर में 6 सवाल और 3 मिनट की 2 से 3 कंवर्सेशन, जिसमें 5 सवाल होंगे।

टेस्ट स्कोर -  इस टेस्ट में 0 से 120 पॉइंट्स के आधार पर मार्किंग की जाती है। 90 या इससे ज्यादा पॉइंट्स को सबसे अच्छा स्कोर माना जाता है।

कैसे करें तैयारी -  टोफल आईबीटी की तैयारी करने के लिए, ईटीएस किताबों और सीडी-रोम के जरिये प्रैक्टिस मटीरियल उपलब्ध कराता है।

पेपर बेस्ड टेस्ट -  इसमें टेस्ट के लिए इंटरनेट की जगह पेपर और पेन का इस्तेमाल होता है। यह टेस्ट लगभग 3:30 घंटे का होता है जिसमें इंग्लिश में आपकी लिस्निंग, रीडिंग, राइटिंग और स्ट्रक्चर यानी ग्रैमर को चेक किया जाता है।

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन -  टोफल के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का सबसे आसान तरीका ऑनलाइन है। फोन, मेल या पोस्ट के जरिये भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

कैसे पाएं अच्छा स्कोर -  अच्छा स्कोर पाने के लिए टेस्ट हमेशा पूरा करें। अगर पूरा न कर पाएं तो रीडिंग, लिस्निंग सेक्शन से कम-से-कम एक सवाल, राइटिंग सेक्शन से एक निबंध और स्पीकिंग सेक्शन से कम-से-कम एक टास्क जरूर पूरा करें।

Download Best Language Learning Books, Study Notes & More..