12वीं के बाद अपने करियर के तौर इन विषयों को चुन सकते हैं -
प्रोफेशनल कोर्सेज - प्रोफेशनल कोर्सेज़ का अपना ही जलवा है। छात्र चाहें तो 12वीं के बाद इन कोर्सेज़ का चुनाव कर सकते हैं। वे चाहें तो आईटी और मैनेजमेंट से जुड़े कोई कोर्स कर सकते हैं।
डिफेंस सर्विसेज़ - कई स्कूल एनडीए की परीक्षी की तैयारी 11वीं कक्षा से ही कराने लग जाते हैं। छात्र 12वीं कक्षा में भी इस एग्जाम को दे सकते हैं। क्लियर होने पर आपकी एनडीए में सीधे ट्रेनिंग और उससे संबंधित पढ़ाई शुरू हो जाती है।
मेडिकल फील्ड में स्कोप - अगर छात्र मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो वे 12वीं के बाद किसी प्रतिष्ठित संस्थान से बीएससी (पास) या बीएससी (ऑनर्स) कर सकते हैं।
कॉमर्स और कंप्यूटर साइंस की बढ़ती डिमांड - कॉमर्स के फील्ड में भी काफी विकल्प हैं, जिनमें से छात्र अपनी पसंद से चुन सकते हैं। इस स्ट्रीम के छात्र भविष्य में एमबीए, सीएस, सीए, फाइनैंशल ऐनालिस्ट जैसे क्षेत्रों में सुनहरा करियर बना सकते हैं।
आर्ट्स में भी है करियर के विकल्प - आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र 12वीं के बाद सिविल सर्विसेज़ की तैयारी कर सकते हैं। पहले लोग मानते थे कि आर्ट्स के क्षेत्र में ज्यादा संभावनाएं नहीं हैं, लेकिन आज इसमें करियर के लिए ढेरों ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।
12 वीं के बाद विषय चुनते वक़्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान -
यह देखें कि आप जो कोर्स चुनने जा रहे हैं उसका क्या नफा- नुकसान और फायदा है। यानी भविष्य के लिहाज से वह कोर्स आपके लिए कितना फायदेमंद होगा, यह देखें।
12वीं के बाद कोर्सेज़ को लेकर तरह-तरह के विज्ञापन और कैंपेन चलाए जाते हैं ताकि छात्रों को लुभाया जा सके। लेकिन छात्र उनके झांसे में न आएं और अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करके ही कोर्स चुनें।
कोर्स का चयन करते वक्त छात्र अपनी रुचि का भी ध्यान रखें। अगर किसी क्षेत्र आपकी रुचि नहीं है तो उसमे जाने की गलती बिल्कुल भी न करें।
अपने दोस्तों या फिर अन्य छात्रों की देखा- देखी कोई कोर्स या जॉब न चुनें। जो भी कोर्स या संस्थान चुनें उसकी मान्यता, फैकल्टी और प्लेसमेंट परफॉर्मेंस की जानकारी जरूर करें।