ये हैं देश के टॉप 10 कॉमर्स कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स -  दिल्ली स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली विश्वविद्यालय से अफिलिएटेड है। इस कॉलेज की स्थापना 1926 में हुई थी। इस कॉलेज को कॉमर्स और अर्थशास्त्र की पढ़ाई के लिए देश का सबसे अग्रणी संस्थान माना जाता है।

सेंट जेवियर्स कॉलेज -  कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज को इस सर्वे में दूसरे स्थान पर रखा गया है। इस कॉलेज की स्थापना 1860 में हुई थी। इस कॉलेज को भी कॉमर्स एजुकेशन के अग्रणी संस्थानों में से एक माना जाता है। 

लेडी श्रीराम कॉलेज -  लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) की स्थापना 1965 में हुई थी। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज को देश का तीसरा सबसे बेस्ट कॉमर्स कॉलेज घोषित किया गया है। 

लोयोला कॉलेज -  चैन्नई स्थित लोयोला कॉलेज की स्थापना 1925 में की गई थी। इस कॉलेज की स्थापना में सोसायटी ऑफ जीसस की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस संस्थान को कॉमर्स एजुकेशन के मामले में चौथा सबसे अग्रणी संस्थान घोषित किया गया है। 

हंसराज कॉलेज -  दिल्ली स्थित हंसराज कॉलेज की स्थापना 1948 में की गई थी। यह कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में स्थित है। ये कॉलेज देश का पांचवा सबसे बेस्ट कॉमर्स कॉलेज है। 

क्राइस्ट यूनिवर्सिटी -  बैंगलोर स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी की स्थापना 1969 में की गई थी। 1972 में इस यूनिवर्सिटी को यूजीसी द्वारा मान्यता दी गई। इस कॉलेज को कॉमर्स एजुकेशन के मामले में 6वां सबसे बेस्ट कॉलेज घोषित किया गया है। 

नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स -  मुंबई स्थित नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स की स्थापना 1964 में मुंबई यूनिवर्सिटी द्वारा की गई थी। इस कॉलेज को बेस्ट कॉमर्स एजुकेशन के मामले में सातवां स्थान दिया गया है। 

मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज -  चेन्नई स्थित मद्रास क्रिश्चयन कॉलेज की स्थापना 1837 में में एक स्कूल के रूप में हुई थी। ये कॉलेज अपने बेहतरीन एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ-साथ स्टूडेंट में कुशल नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए जाना जाता है। 

हिंदू कॉलेज -  हिंदू कॉलेज की स्थापना 1899 में की गई थी। हिंदू कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेजों में शुमार है। हिंदू कॉलेज को आर्ट और कॉमर्स की पढ़ाई के मामले में देश के अग्रणी कॉलेज में से एक माना जाता है। 

स्टेला मैरिस कॉलेज -  स्टेला मैरिस कॉलेज की स्थापना 1947 में की गई थी। यह कॉलेज चेन्नई में स्थित है। यह वूमन कॉलेज है जो मद्रास यूनिवर्सिटी से अफिलिएटेड है। कॉमर्स एजुकेशन के मामले में इस कॉलेज को देश में 10वां स्थान प्राप्त है। 

Download Best Higher Education Books, Study Notes & More..