नीट परीक्षा, क्रैक करने के लिए पढ़ें ये टॉपिक्स

ध्यान से रिवाइज कर लें ये टॉपिक -  नीट यूजी 2022 परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के कुछ खास टॉपिक्स पर अपना फोकस बढ़ा देना चाहिए।

फिजिक्स में काम आएंगे ये टॉपिक - न्यूटन के सिद्धांत (Newton’s Laws) कण और घूर्णन गति (Particles and Rotation Motion) आधुनिक भौतिकी और अर्धचालक उपकरण (Modern Physics and Semiconductor Devices) चुंबकत्व और पदार्थ (Magnetism and Matter) करंट-इलेक्ट्रिसिटी (Current Electricity)

केमिस्ट्री के लिए जरूर पढ़ें ये टॉपिक -  S and P block elements D and F block elements रासायनिक गतिकी (Chemical Kinetics), Equilibrium केमिकल बॉन्डिंग एंड मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर (Chemical Bonding and Molecular Structure)

बायोलॉजी को मिलता है ज्यादा वेटेज  -  वंशानुक्रम और भिन्नता का सिद्धांत (The Principle of Inheritance and Variation), मानव प्रजनन (Human Reproduction), कोशिका (Cell), शारीरिक स्वाथ्य या मानव स्वास्थ्य (Human Health), रोग-प्रतिरोध पादप जगत (Plant Kingdom), जंतु जगत (Animal Kingdom), पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) 

स्टडी आवर्स -  आखिरी महीने में आदर्श स्टडी रूटीन बनाने के लिए यह ध्यान में रखें कि छोटे– छोटे ब्रेक के साथ हर दिन पढ़ने के लिए 14 घंटों का समय अवश्य निकालें। 

समय का बंटवारा किस प्रकार करें - स्टडी आवर्स को नीट 2022 सिलेबस, नीट सैंपल पेपर प्रैक्टिस और पेपर में होने वाली गलतियों के विश्लेषण के बीच बांटें। यदि समय हो तो, आप नीट प्रश्नों की कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी पर भी काम कर सकते हैं। 

स्टडी मटेरियल -  तैयारी के लिए बचे आखिरी दिनों में, छात्रों को सिर्फ एनसीईआरटी किताबें पढ़नी चाहिए जिससे प्रत्येक टॉपिक पर अच्छी और गहरी समझ विकसित होती है। इसके अलावा, रीविजन नोट्स और कोचिंग मॉड्यूल्स की मदद ले सकते हैं। 

स्ट्रेस बस्टर्स -  ध्यान भटकाने वाले तत्वों जैसे सोशल मीडिया, गेम्स आदि को सीमित करें। इन माध्यमों का प्रयोग मात्र रिफ्रेश्मेंट या स्ट्रेस बस्टर्स के रूप में करें। 

कॉम्प्रिहेंसिव रिविज़न -  प्रश्न आधारित रीविजन के बाद, एनसीईआरटी की संबंधित किताबों, मॉड्यूल्स और तैयारी के आरंभिक चरणों में पढ़े गए नोट्स से रिवाइज करें। 

महत्वपूर्ण नोट्स -  महत्वपूर्ण बिन्दुओं को एक पेज के डायग्राम या नोट्स में लिख लें और जरूरत पड़े तो अंतिम सप्ताह में इन्हें नियमित रूप से देखें। 

Gear Up NEET With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..