सही एमबीए एंट्रेस एग्जाम चुनने के लिए ध्यान रखें ये जरूर बातें

ऐसे मिलता है दाखिला -  MBA में दाखिले के लिए सामान्य रूप से प्रवेश परीक्षा के स्‍कोर की आवश्यकता होती है। इंटरनेशनल एवं एग्‍जीक्‍यूटिव MBA के लिए जीमैट मान्य होता है। भारतीय बी-स्कूलों के लिए कैट/ सीईटी/ मैट/अन्य परीक्षाएं मान्य होती हैं। जीमैट के लिए 700+ स्कोर बहुत अच्‍छा माना जाता है।

डेवलप होती हैं विशेष स्किल्स - अधिकतर MBA प्रोग्राम विद्यार्थियों की पर्सनालिटी, सॉफ्ट स्किल्स तथा प्रोफेशनलिज्म को डेवलप करने पर जोर देते हैं। इससे उन्हें जिंदगी एवं बिजनेस वर्ल्ड में बैलेंस बनाते हुए एक नए दृष्टिकोण के साथ आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस देने में सहायता प्राप्त होती है। 

मिलती है अच्छी सैलरी की गारंटी - MBA की डिग्री न केवल बेहतर नौकरी की संभावनाएं प्रदान करती है, बल्कि हाई सैलरी भी दिलाती है। इससे कामयाबी के मार्ग बहुत सरल हो जाते है। 

बिजनेस स्कूल -  एक ही बिजनेस स्कूल का लक्ष्य लेकर चलना भी सही नहीं है। इसलिए ऐसी परीक्षा चुनें, जिसके स्कोर ज्यादातर बी-स्कूल्स में मान्य है। 

स्कोरवाइस एंट्रेंस एग्जाम -  कैट स्कोर न सिर्फ सभी  आईआईएम में स्वीकार्य हैं, बल्कि एसपीजेआईएमआर, आईएमटी, टीएपीएमआई, एक्सआईएमबी जैसे अन्य जगहों में भी मान्य हैं। वहीं अगर आप जेवियर लेबर रिसर्च इंस्टीट्यूट के बारे में सोच रहे हैं तो आपको जैट की तैयारी करनी चाहिए।

आर्थिक पहलू -  एंट्रेस एग्जाम चुनते समय आर्थिक पहलू पर विचार करना भी जरूरी है। सारे एग्जाम देने के चक्कर में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में कुछ ही प्रमुख एग्जाम्स का चयन करें। 

परीक्षा केंद्र की लोकेशन -  एमबीए एग्जाम चुनते समय यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि एग्जाम सेंटर आसपास हो, नहीं तो ट्रै​वलिंग में आपका काफी समय व पैसा खर्च होगा। 

तैयारी की रणनीति -  किसी भी एंट्रेस एग्जाम का चयन करने से पहले उसके बेसिक जरूरतों के बारे में ध्यान रखें। जिस एग्जाम का पैटर्न आसानी से समझने लायक हैं उसका चयन कर सकते हैं। 

मान्यता प्राप्त संस्थान -  आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि किस परीक्षा के जरिए किस संस्थान में एडमिशन हासिल किया जा सकता है। बेहतर रहेगा कि आप उसी परीक्षा में शामिल हों, जिसका स्कोर कई संस्थानों में मान्य हो।

किसी एक एग्जाम को ही फाइनल करें -  हमेशा वो एग्जाम चुनें जिसे ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों में स्वीकार किए जाते हैं। इससे न सिर्फ आपके नंबर अच्छे आएंगे बल्कि आप सही कॉलेज का भी चयन कर पाएंगे। 

Gear Up MBA Entrance Exam With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..