जानें, PSU में जॉब के लिए कैसे करें तैयारी

GATE के आधार पर होती है भर्ती - ज्यादातर पीएसयू में गेट यानी ग्रैजुएट ऐप्टिट्यूड टेस्ट के आधार पर भर्ती होती है। बीएचईएल, गेल, एचएएल, आईओसीएल, ओएनजीसी आदि अपनी भर्ती प्रक्रिया में गेट के स्कोर का इस्तेमाल करती हैं। 

वैधता -  पीएसयू प्रवेश परीक्षा में प्राप्त स्कोर की वैधता तीन सालों तक होती है। 

शैक्षिक योग्यता -  कैंडिडेट ने इंजिनियरिंग/टेक्नॉलजी में बैचलर की डिग्री पूरी कर ली हो या विज्ञान के किसी उपयुक्त विषय में मास्टर की डिग्री पूरी कर ली हो या फिर प्रोग्राम के फाइनल इयर में हो। 

आयु सीमा -  GATE या PSU प्रवेश परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।  

जानें PSU प्रवेश परीक्षा का पैटर्न -

GATE के सभी पेपर्स की अवधि तीन घंटे की होगी। कुल 100 मार्क्स के 65 सवाल होते है। 

चूंकि परीक्षा ऑनलाइन होगी इसलिए समय खत्म होने पर कंप्यूटर की स्क्रीन खुदबखुद बंद हो जाती है। 

एग्जाम में दो सेक्शंस होते हैं। पेपर में जनरल ऐप्टिट्यूड (15 मार्क्स), इंजिनियरिंग मैथमेटिक्स (10-13 मार्क्स) और कैंडिडेट को कोर इंजिनियरिंग एरिया से सवाल होते है। 

बहुविकल्पीय सवालों के गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग होती है वहीं रिक्त स्थानों को भरने वाले सवाल में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। 

ऐसे करें PSU प्रवेश परीक्षा की तैयारी -

Books का सावधानी से चयन करें -  एग्जाम के लिए 3-4 बुक ही पढ़ें जितनी ज्यादा बुक आप पढ़ेंगे उतनी ज्यादा कन्फ्यूज होने के चांस बढ़ेंगे। अगर आपको एक किताब में से कुछ समझ नहीं आ रहा है तो दूसरी या तीसरी किताब का सहारा ले सकते हैं। 

पुराने क्वेश्चन पेपर को हल करें -  पुराने गेट एग्जाम के क्वेचन पेपर को हल करने से बेहतर और कुछ नहीं है इससे न केवल आपको पैटर्न और सिलेबस समझने में मदद मिलेगी बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। 

ज्यादा से ज्यादा सवाल हल करें -  कम समय में आप ज्यादा से ज्यादा सवालों को कॉन्फिडेंस के साथ हल करें। किसी एक सवाल को ज्यादा समय देने से भी एग्जाम में सवाल हल करने की लय बिगड़ सकती है। 

Gear Up GATE Exams With Top Recommended Books, Study Notes, Test Series & More..